काठगोदाम पुल से गौला नदी में कूदे राम सिंह की लाश मिली

हल्द्वानी। बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर निवासी राम सिंह कौरंगा का शव बुधवार सुबह गौला नदी से बरामद कर लिया गया है। उन्होंने काठगोदाम पुल से गौला नदी में छलांग लगा दी थी, जिसके बाद से उनकी तलाश जारी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम सिंह कौरंगा का शव अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से लगभग 600 मीटर ऊपर गौला नदी के किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक टीम, एनडीआरएफ (NDRF) की टीम, ग्राम सभा नवाड़खेड़ा के ग्रामीण तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि अर्जुन बिष्ट मौके पर पहुंचे। सभी के संयुक्त प्रयासों और कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद



