कुमाऊं:भारी बारिश के चलते मंदिर के कपाट बंद,सीढ़ियों तक पहुंचा नदी का पानी

खबर शेयर करें

रामनगर। प्रसिद्ध ऐतिहासिक गर्जिया देवी मंदिर में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने से मंदिर परिसर और सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। गर्जिया मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कोसी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे पानी मंदिर की सीढ़ियों तक आ पहुंचा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और किसी भी अनहोनी के खतरे को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शनार्थियों के लिए कपाट पूर्ण रूप से बंद करने का फैसला लिया है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष ने कहा कि जब तक नदी का जलस्तर सामान्य नहीं हो जाता और स्थिति पूरी तरह सुरक्षित नहीं होती, तब तक मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। पानी का स्तर घटने के बाद ही मंदिर को दोबारा दर्शन के लिए खोला जाएगा। प्रशासन और मंदिर समिति लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुल से गौला नदी में कूदे राम सिंह की लाश मिली
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद