Subscribe our YouTube Channel

कुमाऊं…. दो दोस्तों की लाश मिली, मचा कोहराम

खबर शेयर करें

भीमताल। भीमताल निवासी दो दोस्तों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार को दोनों के शव चाफी के समीप कलसा नदी में मिले हैं। दोनों शुक्रवार दोपहर बाद से लापता थे। दोनों नदी तक कैसे पहुंचे, पुलिस इसकी जांच कर रही है। दोनों के मोबाइल और स्कूटी गायब हैं।

शनिवार सुबह भीमताल ब्लॉक के चाफी गांव की कलसा नदी में स्थानीय लोगों को दो शव दिखे। एसआई भुवन जोशी ने बताया कि शवों की शिनाख्त भीमताल के सौनगांव वार्ड एक निवासी अभिषेक बृजवासी (16) पुत्र राजेंद्र बृजवासी और करन सिंह बिष्ट (21) पुत्र जीवन सिंह बिष्ट के रूप में हुई। दोनों साथ रहते थे। शुक्रवार को दोनों स्कूटी से घूमने निकले थे। देर रात तक जब वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तलाश करने पर दोनों का पता नहीं चला। दोनों के मोबाइल भी बंद आ रहे थे। शनिवार सुबह नदी में दोनों के शव पड़े मिले। लेकिन दोनों के मोबाइल और स्कूटी गायब है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड…फूलों की घाटी को लेकर ये है अपडेट
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments