आदि कैलाश यात्रियों का पहला दल 8 को होगा रवाना

नैनीताल: कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित प्रसिद्ध आदि कैलाश एवं ओम पर्वत यात्रा का आगआगामी 8 मई से होने जा रहा है।
निगम के व्यवसाय विकास प्रबंधक दीपक पांडे ने बताया कि प्रथम दल शुक्रवार सुबह 8 बजे हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से रवाना होगा। निगम की ओर से यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दल सबसे पहले कैंची धाम में नीम करौरी बाबा, उसके बाद चितई गोलू देवता मंदिर और फिर जागेश्वर धाम के दर्शन करेगा। श्रद्धालुओं के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था पर्यटक आवास गृह जागेश्वर में की गई है। जिसके बाद दल सीधे पिथौरागढ़ के लिए रवाना होगा। प्रथम दल में 20 यात्रियों का पंजीकरण हुआ है। इनमें 13 महिलाएं शामिल हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


