उत्तराखंड के प्रो.नैथानी और डॉ. सुमिता पंवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘प्रकृति एक्सीलेंस अवार्ड्स

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रकृति रिसर्च सोसाइटी उदयपुर (PRSU) ने वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘प्रकृति एक्सीलेंस अवार्ड्स’ के विजेताओं के नामों का ऐलान कर दिया है। संस्थान के मुख्यालय पर आयोजित एक उच्च स्तरीय वर्चुअल बैठक में विशेषज्ञों की समिति ने देश के विभिन्न केंद्रों द्वारा ‘पृथ्वी दिवस’ (22 अप्रैल) पर आयोजित गतिविधियों की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया।

चयन प्रक्रिया और विशेषज्ञ समिति
बैठक की अध्यक्षता जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एलएन हर्ष ने की। समिति में मुंबई विश्वविद्यालय की प्रो. सवितस्मिता विलासराव चव्हाण, बीएचयू के प्रो. एपी मिश्रा, पीआरएसयू के उपाध्यक्ष प्रो. प्रदीप त्रिखा, सचिव श्री एचएल व्यास शामिल रहे। समिति ने राज्य, क्षेत्रीय और जिला स्तर पर पर्यावरण स्थिरता और जागरूकता के लिए किए गए जमीनी कार्यों का बारीकी से मूल्यांकन किया।

इनको चुना गया
सोसाइटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रो. पीआर व्यास ने विजेताओं के नामों की आधिकारिक घोषणा की
प्रो. बीपी नैथानी श्रीनगर गढ़वाल उत्तराखंड को राज्य स्तरीय,
क्षेत्रीय केंद्र के लिए मध्य प्रदेश उज्जैन के डॉ. मोहन निमोले (
विशिष्ट केंद्र के लिए जनजातीय क्षेत्र प्रो. लक्ष्मण परमार बांसवाड़ा, राजस्थान और जिला स्तरीय केंद्र के लिए राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी की प्राध्यापिका डॉ. सुमिता पंवार को चुना गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद