Subscribe our YouTube Channel

दुःखद: यहां नाचते नाचते हो गई दूल्हे की मौत…..आंसुओं से धुल गए दुल्हन के मेहंदी रचे हाथ….. मचा कोहराम

खबर शेयर करें

ये खबर बेहद दुखदाई है। घटना गुजरात के सूरत के मांडवी तहसील केअरेठ गांव का है। यहां पर बारात निकलने से पहले दोस्तों के साथ डीजे पर डांस करते समय दूल्हे को हार्ट अटैक आ गया। उसको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उसको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि गांव के मितेश भाई चौधरी(33) की बारात बालोड तहसील के धामोंदला गांव जाने वाली थी। बारात जाने से पहले की अधिकांश रस्में पूरी कर ली गई थी। थोड़ी ही देर में बारात निकलने वाली थी। खुशी के मौके पर परिजन और दूल्हे के दोस्त डीजे पर नाच रहे थे। दोस्तों को नाचता देख मितेश भी खुद को रोक नहीं पाया और वह भी डीजे पर पहुंच गया। इस दौरान डांस कर रहे मितेश को उसके दोस्तों ने कंधे पर बैठा लिया और नाचने लगे। तभी अचानक मितेश के छाती में दर्द शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड… अब हर छात्र को मिल सकेगी छात्रवृत्ति, बस करना होगा ये काम

परिजन मितेश को स्थानीय अस्पताल लाये। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज करने से मना कर दिया और बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। फिर उसे बारडोली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे देखा और मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना के मिलते ही चौधरी परिवार में मातम छा गया। शादी के कुछ घंटे पहले मितेश की मौत ने सब कुछ बदल गया. जहां ढोल नगाड़े बज रहे थे वहां मातम छा गया। दुल्हन पक्ष के घर में भी कोहराम मच गया। दुल्हन के मेहंदी रचे हाथ भी आंसुओं से धुल गए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments