Subscribe our YouTube Channel

नहीं मिली दहेज की रकम, दूल्हे ने शादी करने से किया इनकार, फिर लौट गई बारात…… यहां का है मामला

खबर शेयर करें

दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में विवाह को लेकर काफी खुशी थी। लंबे समय से तैयारी की जा रही थी। ठीक सात फेरे से पहले दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया। दहेज की रकम नहीं मिलने पर दूल्हा भी रूठ गया। दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। फिर मारपीट के बाद बिना शादी के बारात वापस लौट गई। मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का है।

बताया जाता है कि तरकुलवा थाना के मुंडेरा बाबू के राजदेव गुप्ता के बेटे मुरारी गुप्ता और मुवापाटन गांव के वासुदेव गुप्ता की बेटी शिल्पी गुप्ता की शादी होनी थी। मुवापाटन गांव में दूल्हा बारात के साथ पहुंचा था। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। बारातियों ने नाश्ता-पानी किया।

यह भी पढ़ें 👉  डिग्री कॉलेज के छात्रों को जी 20 के बारे में बताया

दूसरी तरफ रस्म चल रही थी। बाराती खाना खाने लगे। इसी दौरान दूल्हे और उसके पिता ने दहेज के 50 हजार रुपये की मांग कर दी। जिस पर लड़की वालों ने पैसे देने में असमर्थता जताई। उन्होंने विनती करते हुए शादी की रस्म को आगे बढ़ाने के लिए कहा। लेकिन दूल्हे ने किसी की नहीं सुनी। इससे विवाद बढ़ता गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के बाद बारात बिना शादी की लौट गई।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा…पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बैठक, कर्मचारियों ने कही ये बात

लड़की पक्ष ने थाना तरकुलवा में तहरीर देकर लड़के पक्ष वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments