शिकारी खुद बना शिकार: हमला करने पहुंचा गुलदार पहिए में फंसा(वीडियो)

खबर शेयर करें

भीमताल। जंगल का सबसे शातिर खिलाड़ी गुलदार (तेंदुआ) अपनी फुर्ती और चालाकी के लिए जाना जाता है। कई बार हालत यह होती है कि सैकड़ों वनकर्मी महीनों तक खाक छानते हैं पर इसकी एक झलक तक नहीं मिलती।

लेकिन कहते हैं न कि जब ‘सितारे गर्दिश’ में हों तो सारी चतुराई धरी की धरी रह जाती है। मंगलवार को भीमताल के खुटानी में कुछ ऐसा ही हुआ। बाइक सवार को अपना निवाला बनाने आया गुलदार खुद बाइक के पहियों में जा फंसा।

दो घंटे तक गुलदार तिलमिलाता रहा और भीमताल-भवाली रोड पर ट्रैफिक थमा रहा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद