उत्तराखंड बोर्ड: ये बने टॉपर


उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: हाईस्कूल में अक्षत ने गाड़ा झंडा, इंटर में गीतिका और सुशीला बनीं प्रदेश टॉपर
हल्द्वानी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। हाईस्कूल में रामनगर (नैनीताल) के अक्षत गोपाल ने 98.20% अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक (98.20%) पाकर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में पहला स्थान हासिल किया।इण्टरमीडिएट परीक्षा में इस वर्ष कुल 85.11 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। हर बार की तरह इस बार भी बालिकाओं ने बाजी मारी है। जहाँ बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.93% रहा, वहीं बालिकाओं ने 88.09% के साथ शानदार प्रदर्शन किया।
प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची (मेरिट लिस्ट) में दो छात्राओं ने शीर्ष स्थान साझा किया है। बागेश्वर की गीतिका पंत (सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज) और उधम सिंह नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता (भंजूराम अमर इंटर कॉलेज, भूरा रानी) ने 500 में से 490 अंक (98.00%) प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


