Subscribe our YouTube Channel

9 बच्चों की माँ इश्क में हुई पागल…. प्रेमी संग फरार, यहां का है मामला

खबर शेयर करें

कहते हैं इश्क की ना तो कोई सीमा होती है ना बंधन। इश्क में इंसान किसी भी हद तक कर गुजर जाता है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों काफी चर्चा में है। वजह भी बड़ी है। 9 बच्चों की माँ प्यार में इस कदर पागल हुई की। सबकुछ छोड़ अपने प्रेमी संग फरार हो गई। मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज का है।

यहां पर एक शादीशुदा महिला, प्रेमी के इश्क में इस कदर पागल हो गई कि उसे न तो अपने पति की सुध रही और न ही अपने बच्चों का। महिला को प्रेमी की मोहब्बत के आगे पति का प्यार फीका लगने लगा था। यहाँ तक कि महिला को अपने बच्चों से भी कोई प्यार नहीं रहा। पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ महिला का प्यार परवान चढ़ने लगा। एक दिन महिला ने पति ही नहीं अपने बच्चों को भी छोड़ने का फैसला ले लिया और अपने माशूक का हाथ पकड़कर भाग गई।

यह भी पढ़ें 👉  डीडीहाट….. कौशल्या देवी का निधन, बेटी, दामाद और पोतों ने दी मुखाग्नि

जब पति घर पहुंचा तो पत्नी के भागने के बारे में पता चला। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी की तलाश में थाने के चक्कर काट रहा है। पुलिस प्रेमी संग फरार हुई महिला की खोजबीन में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज, ये है मामला

जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली महिला प्रेम प्रसंग के चलते अपने 9 बच्चे व पति को छोड़ कर एक महीने पहले प्रेमी संग फरार हो गई थी। महिला के पति ने थाना तालग्राम में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मगर, महिला और उसके प्रेमी का कोई पता नहीं चल पाया। वहीं, महिला के मायके पक्ष के लोग ससुराल वालों पर महिला की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने का आरोप लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धौलादेवी में आंगनबाड़ी वर्कर को दी गई ट्रेनिंग

उपनिरीक्षक माधव पांडेय ने जानकारी दी है कि महिला के प्रेम प्रसंग के कारण पति व बच्चों को छोड़ कर प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments