Subscribe our YouTube Channel

रानीखेत के किशोर की हत्या…. सड़क में तड़प रहा था किशोर, इग्नोर कर दिया दिल्ली की पब्लिक ने…..

खबर शेयर करें

दिल्ली। कहते हैं दिल्ली में दिल वाले लोग रहते हैं और दिल्ली दिल वालों की है। लेकिन दिल्ली के लोगों की अनदेखी(इग्नोर) की वजह से एक किशोर की तड़प तड़प कर मौत हो गई। इस घटना की पूरे देश में चर्चा हो रही है।

मामला मध्य दिल्ली के पटेल नगर इलाके का है। यहां पर बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन लड़कों ने एक नाबालिग किशोर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि 17 साल के नाबालिग पर तीन लड़के हमला कर रहे थे। उस वक़्त कुछ लोग भी इसे देख रहे थे। बाद में किशोर ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। जब पुलिस मौके पर पहुँच घायल किशोर को सरदार पटेल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने किशोर के पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर दो नाबालिग लड़कों को दबोच लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर धाम में आज से शटल सेवा शुरू

मूलरूप से गांव मौला रानीखेत (अल्मोड़ा) का रहने वाला नाबालिग परिवार के साथ कुमाऊ गली, बलजीत नगर में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा एक 15 साल की छोटी बहन है। नाबालिग के पिता शादीपुर स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं जबकि उसकी मां घर के पास ही मोबाइल फोन के चार्जर बनाने वाली फैक्टरी में काम करती है। नाबालिग ने इसी साल 12वीं कक्षा पास करने के बाद पूसा इंस्टीट्यूट में आईटीआई में दाखिला लिया था। इसके साथ ही वह घर के पास एक इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर कोर्स करने के अलावा इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स भी कर रहा था। शाम को उसकी क्लास होती थी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा… दिनदहाड़े गुलदार ने ग्रामीण पर किया हमला, दहशत में लोग

रोजाना करीब 9.00 बजे वह वापस लौटता था। जब वह क्लास के बाद इंस्टीट्यूट से घर जाने के लिए निकाला तो घर से 50 मीटर पहले तीन लड़कों ने उसे घेर लिया। कहासुनी के बाद दो लड़कों ने चाकू निकालकर उसके पेट, कमर, गर्दन व शरीर के बाकी हिस्सों पर वार कर दिए। वहीं नाबालिग किशोर की बहन 10वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। बताया जाता है कि किशोर की बहन से तीन लड़के छेड़ाखानी कर रहे थे। किशोर ने इसका विरोध किया। उन लड़कों ने दिवाली के देख लेने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा….. विधायक मनोज तिवारी की माँ का निधन

हद हो गई….लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ा

नाबालिग के साथ हुई पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी बेरहमी से उस पर चाकू से हमला कर रहे हैं, लेकिन गली से गुजर रहे लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ा। न तो किसी ने उसे बचाने की कोशिश की और न ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। हद तो तब हो गई जब एक व्यक्ति नाबालिग के शरीर को लांघकर अपने घर में दाखिल हो गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments