कुमाऊं: ग्राम प्रधान के भतीजे की हत्या…. ऐसे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

हल्द्वानी न्यूज: नैनीताल जिले के भवाली में एक युवक का शव मिला है। सुबह गांव के लोगों ने शव को देखा। अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की हत्या की गई है। शव बीच सड़क में मिला। शरीर में रगड़ के निशान भी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जाता है कि नगारीगांव के तिरछाखेत नवीन चंद्र (45) पुत्र स्व. राम लाल आर्य का शव गाँव के मार्ग पर पड़ा हुआ मिला। मृतक ग्राम प्रधान के ही ताऊ का लड़का था। शव के मुंह को पत्थरों से बुरी तरह कुचला हुआ था। पूरा मुँह खून से सना हुआ था। वहीं शव के शरीर पर रगड़ने के भी निशान हैं। जब ग्रामीणों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया । उन्‍होंने पुलिस व प्रधान को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची ने पंचनामा भरा। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड- श्री नानकमत्ता साहिब के अध्यक्ष समेत पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद