काम की खबर….कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण है ये खबर, मिलने जा रहा है ये फायदा…..

खबर शेयर करें

सजग पहाड़ डेस्क

दिल्ली: कर्मचारियों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। कोरोना संक्रमण के बीच सरकार कर्मचारियों को फायदा देने जा रही है। 6 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों का कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 6 करोड़ सब्सक्राइबर्स के खाते में प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) डिपॉडिट पर ब्याज जल्द जमा होगा।श्रम मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 8.5 फीसदी ब्याज सब्सक्राइबर्स के अकाउंट में ट्रांसफर करने को हरी झंडी दे दी है। बताया जाता है जुलाई माह के आखिरी में यह कर्मचारियों के खाते में जमा होगा। इस बार पीएफ खाते पर 8.5 फीसदी ब्याज देने का फैसला लिया गया है।
ब्याज की रकम कर्मचारियों के खाते में सीधे क्रेडिट की जाएगी।

ये भी जानें
श्रम और रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार की अध्यक्षता में मार्च माह में बैठक हुई। इसमें ब्याज दर को 8.5 फीसदी पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया गया था।

ये होता था पहले

इससे पहले वित्त वर्ष 2019-20 में EPF पर 8.65 फीसदी ब्याज मिलता था. जबकि EPFO ने वित्त वर्ष 2018-19 में 8.55 फीसदी ब्याज दिया था। पिछले साल 2019-20 का ब्याज मिलने में कई EPFO अकाउंट होल्डर्स को 10 महीने तक का लंबा इंतजार करना पड़ा था. KYC में गड़बड़ी की वजह से ब्याज मिलने में वक्त लगा था।

ये सुविधा भी मिल रही

EPFO की ओर से ग्राहकों को पीएफ एडवांस की सुविधा दी जा रही है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के मुताबिक कोरोना संकट के दौरान PF एडवांस लेने वाले कर्मचारियों को 72 घंटे के अंदर अमाउंट उनके बैंक खाते में पहुंच जाएगा। कोई भी उपभोक्ता अपने ईपीएफ खाते के 75 फीसदी राशि या 3 महीने की बेसिक सैलरी (बेसिक+DA) में से जो कम हो उतनी राशि निकाल सकता है। रकम एडवांस के तौर पर दी जा रही है। कर्मचारी जितनी रकम निकालेंगे, उतनी रकम आपके पीएफ बैलेंस से घटा दी जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद