काम की खबर… कल से ठप रहेगा केएमओयू बसों का संचालन

Sajag Pahad (सजग पहाड़), Almora
खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: कल रविवार से केएमओयू बसों का संचालन नहीं होगा। 50 फीसदी सवारी और पुराना किराये पर वाहन स्वामियों ने वाहनों का संचालन करने से हाथ खड़े कर दिये हैं। वाहन स्वामियों का कहना है कि 50 फीसदी सवारी में पुराने रेट पर वाहनों के संचालन से उनको आर्थिक नुकसान हो रहा है। ऐसे में वह अब वाहनों का संचालन नही कर पायेंगे। अल्मोड़ा में केएमओयू के पूर्व डायरेक्टर सागर मेहता ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बाद वाहन स्वामी पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। किसी तरह वह 50 फीसदी यात्रियों में वह वाहनों का संचालन कर रहे हैं। लेकिन इसमें उनको आर्थिक नुकसान हो रहा है। इसलिए रविवार से बसों का संचालन बंद करने का फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर:अल्मोड़ा के स्कूलों में भी कल छुट्टी, देखें आदेश
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद