जेल प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर भाग निकला कैदी, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

सितारगंज। सितारगंज संपूर्णानंद शिविर जेल में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे कैदी, सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे। जेल एवं पुलिस प्रशासन फरार कैदी की खोजबीन के लिए बृहद चेकिंग अभियान चलाने में जुटी है।

हत्या के एक मुकदमे में आजीवन कारावास भुगत रहे बिचई, नानकमत्ता निवासी 55 वर्षीय जरनैल सिंह पुत्र बंजारा सिंह 17 अगस्त की सुबह अपनी टुकड़ी के साथ खेतो में काम करने गया था। मौका पाकर एवं सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर जरनैल सिंह फरार होने में कामयाब रहे। जेल अधीक्षक अनुराग मालिक ने कहा कि  फरार अभियुक्त ने सफेद कुर्ता पायजामा व सर में सफेद काली चेकदार पगड़ी पहनी  है। कैदी फरार होने पर जेल प्रशासन द्वारा बृहद रूप से चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आंगन से बच्चे को ‌ले गया गुलदार, सुबह घर के पास झाड़ियों में मिला शव

क्षेत्र से सटे हुए सभी बॉर्डर क्षेत्र में व्यापक रूप से निगरानी रखी जा रही है। साथ ही निकटवर्ती सभी थानों एवं चौकियों व कंट्रोल रूम को इसकी तत्काल सूचना दी गई है। संपूर्णानंद जेल के चारों ओर जंगल क्षेत्र होने के कारण, फरार कैदी द्वारा जंगलों में शरण लिए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। जिसके चलते जेल प्रशासन द्वारा निकटवर्ती वन क्षेत्र किशनपुर, बाराकोली, रंसाली के वन क्षेत्राधिकारीयो व अन्य कर्मियों को फरार कैदी की फोटो एवं अन्य जानकारी उपलब्ध कराई गई है। फिलहाल जेल प्रशासन द्वारा पूरी घटना के बाबत आला अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। आजीवन सजा भुगत रहे कैदी के फरार होने के बाद से ही जेल प्रशासन में हड़कंप मची हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद