बाइक से निकला था युवक, रात भर इंतजार करते रहे परिजन, सुबह मिली यह खबर तो मच गया कोहराम

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। बाइक पर सवार होकर घर से निकले ‌युवक की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजन रात भर उसके लौटने का इंतजार करते रहे। लेकिन सुबह उसकी मौत की खबर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर मल्ला, कुसुमखेड़ा निवासी 34 वर्षीय जीवन प्रकाश पंत पुत्र चन्द्र प्रकाश पंत बीती रात अपनी बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। इस बीच उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह काफी दूर जा छिटका और बुरी तरह घायल हो गया। राहगिरों की मदद से उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना का पता मृतक के परिवारजनों को मंगलवार की प्रातः लगा तो कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद