नहाने के दौरान नहर में बह गया था युवक, दूसरे दिन बरामद हुआ शव

खबर शेयर करें

काशीपुर। बीते दिवस हल्द्वानी से दोस्तों के साथ घूमने आया युवक नहर में बह गया। दूसरे दिन उसका शव मिला है। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई बताया जा रहा है। इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के वनभूलपुरा निवासी कामिल अपने दोस्त उवैस, फैजान, शारिम व समीर के साथ घूमने लिए काशीपुर आया था। महादेव मंदिर के पास स्थित नहर में नहाते समय वह उसमें डूब गया और लापता हो गया। कामिल के दोस्तों ने बताया के वे दिन करीब 3 बजे घूमते हुए वह महादेव मंदिर के पास पहुंचे। पास के नहर में कुछ बच्चे नहा रहे थे, जिसे देख कामिल भी नहर में नहाने की जिद करने लगा। हालाकि उसके दोस्तों ने उसे नहाने से मना किया। लेकिन कामिल ने नहर में छलांग लगा दी और देखते ही देखते डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  विधि विधान के साथ खुले चतुर्थ केदार रूद्रनाथ मंदिर के कपाट

उसके दोस्त उसे बचाने के लिए नहर की ओर दौड़े और मदद के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन तब तक कामिलडूब चुका था। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस व उसके दोस्त उफनती महादेव नहर में युवक की तलाश की। उसका शव महादेव नहर के पास प्रकाश सिटी में मिला। एसडीआरएफ टीम में हेड कांस्टेबलखीम सिंह बिष्ट, कॉन्स्टेबल प्रदीप सिंह मेहता, कांस्टेबल प्रकाश, कांस्टेबल राजेंद्र नाथ व डॉ. इंद्रनाथ शामिल थे। तहसीलदार काशीपुर युसूफ अली बताया कि हल्द्वानी से 5 युवक घूमने के लिए यहां आये थे और यहां नहरमें उनका एक दोस्त कामिल नहाने लगा। इस दौरान पानी का बहाव अधिक होने के कारण वह पानी में डूब गया है। युवक का शव बरामद कर लिया है। उसका पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। इधर शव मिलने की सूचना से हल्द्वानी में मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद