शिक्षक संघ के चुनाव आज,अध्यक्ष में त्रिवेंद्र सिंह, मंत्री पद में विवेक पांडे समेत ये प्रत्याशी मैदान में

खबर शेयर करें

काशीपुर: राजकीय शिक्षक संघ कुमाऊं मंडल कार्यकारिणी के नौ पदों के लिए मंगलवार की सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। दोपहर बाद मतमगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। अध्यक्ष पद पर चार और मंत्री पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि महिला उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री महिला और महिला संगठन मंत्री पद पर एक-एक नामांकन होने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।

अध्यक्ष पद पर त्रिवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह भंडारी, डॉ. गोकुल सिंह मर्तोलिया, डॉ. रवि शंकर गुसाईं मैदान में हैं। जबकि उपाध्यक्ष पुरुष पद पर देवकी नंदन भट्ट, डॉ. दिनेश चंद्र पंत, हर्षदीप, महेंद्र सिंह पटवाल व राजपाल सिंह के बीच मुकाबला होगा। मंत्री पद पर डॉ. विवेक पांडेय, भारतेंदु जोशी, डॉ. कैलाश सिंह, चुनाव मैदान में हैं। संयुक्त मंत्री पुरुष पद पर कपिल पांडे, मो. अजीम सैफी, संगठन मंत्री पुरुष पद पर मधुर, महेंद्र सिंह बिष्ट, नीरज सचान, आय-व्यय निरीक्षक पद पर चंदन सिंह, रामपाल गंगवार, प्रकाश राठौड़ के बीच मुकाबला होगा।

वहीं महिला उपाध्यक्ष पद पर डॉ. प्रीति मझगई, संयुक्त मंत्री महिला पद पर बबीता सिंह व संगठन मंत्री महिला पद पर गोता गोस्वामी का निर्विरोध निर्वाचन तय है। वहीं चुनाव में कुमाऊं के छह जिलों के 1200 प्रतिनिधि अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद