हल्द्वानी: घर में मिली तो लाश, मचा हड़कंप

हल्द्वानी। शहर के लामाचौड़ क्षेत्र स्थित बच्ची नगर में एक घर से दो सगे भाइयों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। संदिग्ध परिस्थितियों में दोनों की मौत होने से पुलिस भी उलझन में पड़ गई है।सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस के साथ सीओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घर को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या, हत्या या कोई अन्य कारण, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


