आपकी मदद के लिए तैयार हैं ये लोग, मिलेगी ये मदद

खबर शेयर करें

आक्सीजन सिलेंडर और आक्सीमीटर,ऑक्सीजन कनसन्ट्रेटर भी मिलेगा

अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण काल में लोग कई दिक्कतों से जूझ रहे हैं। बीमार लोगों को आक्सीजन सिलेंडर और आक्सीमीटर की भी कमी बनी हुई है। लोगों की मदद को अपने जिले के कुछ लोग मिलकर बेहद सरहानीय काम कर रहे हैं। वह जरूरतमंद लोगों को आक्सीजन, ऑक्सीजन कनसन्ट्रेटर, आक्सीमीटर मिल सके। इसके लिए आगे आए हैं। यदि किसी जरूरतमंद को इसकी आवश्यकता हो वह लोगों से संपर्क कर सकते हैं। नगर की उम्मीद संस्था के सदस्य भी लोगों की खुलकर मदद कर रहे हैं। उम्मीद संस्था के मुख्य सदस्यों में से स्वर्ण व्यवसायी व व्यापार मंडल के  पूर्व जिला अध्यक्ष हरेन्द्र वर्मा के बड़े भाई सत्येंद्र जीत वर्मा ने भी लोगों की मदद को 2 ऑक्सीजन कान्संट्रेटर उम्मीद संस्था को लोगों की सेवा के लिए दिए। संस्था के सदस्यों ने बताया कि लोगों की मदद को उनके पास 7 ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन फ्लो मास्क व ऑक्सीजन मास्क भी उपलब्ध हैं। इससे जरूरतमंदों की मदद की जायेगी। इधर कॉपरेटिव बैंक के डायरेक्टर व समाज सेवी विनीत बिष्ट ने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी होती है वह व्यक्तिगत तौर पर उसकी मदद करेंगे। लोग बिना किसी संकोच के उनको मदद के लिए कह सकते हैं।

युवा मोर्चा नेता गौरव भी कर रहे हैं मदद
 जागेश्वर: युवा मोर्चा नेता गौरव पांडे ने बताया कि स्थानीय लोगों की
मदद को वह आक्सीजन मशीन, आक्सीमीटर, सेनेटाइजर, मास्क, कोरोनिल, काढ़ा,भाप लेने की मशीन लोगों के लिए लेकर आये हैं। उन्होंने बताया कि यह सामग्री उनके आरतोला स्थित कार्यालय में आ चुकी है।  उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को इनकी आवश्यकता है तो वह उनके आरतोला स्थित कार्यालय से निशुल्क ले जा सकते हैं। गौरव ने लोगों से कोविड 19 के नियमों का पालन करने की अपील की।

 राष्ट्रीय जन सेवा समिति भी कर रही लोगों की मदद
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय जनसेवा समिति भी लोगों की मदद कर रही है। समिति के अध्यक्ष शोभा जोशी और सचिव प्रकाश रावत ने बताया कि यदि किसी जरूतमंद को आक्सीमीटर की आवश्यकता है तो उनकी समिति निशुल्क आक्सीमीटर लोगों को देगी। उन्होंने कहा कि लोग उनके मोबाइल 9737622884 में भी संपर्क कर मदद ले सकते हैं।  उन्होंने कहा कि हर जरूरतमंद की मदद की जायेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद