कटर मशीन के साथ पकड़ा चोर, पुलिस को सौंपा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। स्टोर रूम के ताले तोड़कर भाग रहे चोर को लोगों ने दबोच लिया। उसके पास से कटर बरामद किया गया है। लोगों ने धुनाई लगाने के बाद उसे पुलिस को सौंपा है। आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है।

जानकारी के अनुसार जवाहर नगर निवासी भीम सिंह बिष्ट ने घर में ही स्टोर रूम बनाया है। बताया जाता है कि बीते दिवस दिनदहाड़े एक चोर ने स्टोर रूम का ताला तोड़ दिया और कटर मशीन लेकर भागने का प्रयास करने लगा। इस बीच भीम सिंह ‌की नजर उस पर पड़ी गई। शोर मचाने पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और चोर को दबोच लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

पकड़े गए चोर शानू निवासी जाम फैक्ट्री, जवाहर नगर के कब्जे से चोरी गई कटर मशीन बरामद कर ली गई है। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी पेशेवर चोर है और वह कुछ दिन पहले ही जेल से छुटकर आया है और पुनः चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद