जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के चुनाव में ये बने प्रदेश अध्यक्ष…………..

खबर शेयर करें

हल्द्वानी : जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन नई प्रांतीय कार्यकारिणी चुन ली गई है। इसमें अध्यक्ष पद पर देहरादून के डोईवाला ब्लाक के रघुबीर सिंह पुंडीर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 47 वोटों से पराजित किया। जबकि महामंत्री पद पर पिथौरागढ़ ब्लाक के ठाकुर सिंह डसीला ने बाजी मारी।

कोषाध्यक्ष पद पर टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर ब्लाक के शिक्षक किशोर सजवाण निर्विरोध चुने गए। संघ के नैनीताल जिलाध्यक्ष अशोक जोशी के मुताबिक प्रांतीय कार्यकारिणी के चयन के लिए 414 में से 410 डेलीगेट रामपुर रोड स्थित अग्रसेन भवन पहुंचे थे। 20 शिक्षकों का एक डेलीगेट माना जाता है। सभी 13 जिलों से वोटर चुनाव में शामिल होने के लिए आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट में लगी आग, दो स्कूटर हुए खाक, तीन लोग झुलसे

सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक पुलिस सुरक्षा के बीच मतगणना हुई। निर्वाचन अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने निभाई। अध्यक्ष पद पर रघुवीर सिंह पुंडीर को 188, सतीश घिल्डिय़ाल 141 व राजेंद्र बहुगुणा को 71 मत मिले। महामंत्री पद पर ठाकुर सिंह डसीला को 221 और धर्म सिंह चौहान को 182 वोट हासिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  मासूम का गला रेतकर झाड़ियों में फेंकने वाला नौकर गिरफ्तार, यह बताई वजह


वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुंवर सिंह राणा ने रघुबीर सिंह बिष्ट को 131 मतों से पराजित किया। राणा को 267 व बिष्ट को 136 लोगों ने वोट दिया। वरिष्ठ संयुक्त मंत्री पद पर बाजी अरुण कुमार शर्मा के हाथ लगी। अरुण को 151, प्रकाश चंद्र आर्य को 112, मनोज साह को 89 और चैन सिंह को 51 वोट मिले। मतगणना के बाद पर्यवेक्षक विवेक पांडे ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद