कुमाऊं के इस ब्लॉक ने रच दिया इतिहास, देश में 40वें नंबर पर

खबर शेयर करें

बागेश्वर: बागेश्वर जिले के कपकोट ब्लॉक ने नीति आयोग के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम (एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम) में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हाल ही में जारी डेल्टा रैंकिंग में कपकोट ने उत्तराखंड में पहला स्थान हासिल किया और राष्ट्रीय स्तर पर 40वें पायदान पर अपनी जगह बनाई।

नीति आयोग का यह कार्यक्रम देश के पिछड़े विकासखंडों को स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है। कपकोट ब्लॉक ने इन सभी मोर्चों पर उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की, जिसके चलते यह रैंकिंग में ऊंचाइयों तक पहुंच सका।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: भूकंप के झटके, दहशत में लोग

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने इस मौके पर गर्व जताते हुए कहा, “कपकोट की यह उपलब्धि पूरे बागेश्वर जिले के लिए सम्मान का विषय है। यह साबित करता है कि जब सामूहिक इच्छाशक्ति और समर्पण एक साथ मिलते हैं, तो बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल करना संभव हो जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: भूकंप के झटके, दहशत में लोग

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद