हल्द्वानी में रिंग रोड को लेकर ये है बड़ा अपडेट

हल्द्वानी। लंबे समय से रिंग रोड के निर्माण की राह देख रहे शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने रिंग रोड के सर्वे व वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए 26.35 करोड़ का बजट मंजूर कर दिया है। बजट से 18.674 किलोमीटर रिंग रोड का सर्वे का कार्य शुरू होगा और वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
लोक निर्माण विभाग के अफसरों के अनुसार दुबारा पुराने प्रस्ताव पर काम किया जा रहा है। जंगल की जमीन से सड़क को निकालने के लिए 18 किमी से अधिक लंबी सड़क को निकालने के लिए 56 हेक्टेयर वन भूमि केंद्र सरकार से हस्तांतरण के बाद 4280 पेड़ भी काटने पड़ेंगे।
अब भाखड़ा पुल से फायर लाइन के बगल से जंगल के अंदर ही रिंग रोड को रामपुर रोड पर बेलबाबा मंदिर के पास निकाला जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


