हल्द्वानी: होटल व्यवसायी रमेश चंद्र जोशी तीन दिन से लापता, परिजन परेशान

हल्द्वानी। हल्द्वानी के नीलम कॉलोनी में रहने वाले और मंडी क्षेत्र में होटल संचालक रमेश चंद्र जोशी ( 52 साल) पिछले तीन दिनों से लापता हैं।
मूल रूप से इज्जटाडूंगरा चंपावत के निवासी जोशी बीते 30 जनवरी को सुबह करीब 7:30 बजे घर से “हल्दूचौड़ जाने” की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वे घर वापस नहीं लौटे।
परिवार के अनुसार जोशी अपने साथ स्कूटी लेकर गए थे।
उनका मोबाइल बी बंद आ रहा है। जोशी हल्द्वानी के शनि बाजार/मंडी क्षेत्र में “जोशी भोजनालय” नाम से होटल चलाते हैं।परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उनके बेटे कर्ण जोशी ने पुलिस को सूचना दे दी है और पिता की तलाश में मदद की अपील की है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


