इस तरह लोगों को काटने लगा किशोर, फिर हो गई मौत

Sajag Pahad (सजग पहाड़), Almora
खबर शेयर करें

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक किशोर को कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद वह लोगों को ही काटने लगा और पिता व दो छोटे भाईयों को भी काट दिया। एसटीएच में भर्ती कराने पर उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर तीन संजयनगर रुद्रपुर निवासी गोविंद सरकार मजदूरी करता है। उसके परिवार में उसकी मां, पत्नी और तीन लड़के थे। गोविंद सरकार ने बताया कि उसका बड़ा बेटा विक्की सरकार (12) को दस दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था। उसने कहा कि वह रविवार सुबह से ही लोगों को काटने को दौड़ने लगा। बताया कि इस दौरान पहले उसने मेरी अंगुली काट दी। इसके बाद अपने दो छोटे भाईयों को भी काट दिया।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

 लोगों की मदद से उसे पकड़कर वहीं निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर कर दिया। वहां के डॉक्टरों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। करीब दोपहर 2:30 बजे से इलाज शुरू हुआ। इसके आधे घंटे बाद विक्की की मौत हो गई। उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही हिदायत दी कि वह अपने और अपने बेटों को रेबीज का इंजेक्शन लगा लें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद