हद हो गई…..बेखौफ चोरों ने यहां खंगाला एक और बंद घर, ले गए इतना माल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। महानगर में चोरों ने आतंक मचा रखा है। चोर बंद घरों को अपना निशाना बना रहे हैं। चोरों ने यहां एक और वारदात को अंजाम दिया है। बंद पड़े मकान के ताले तोड़े गए हैं। चोर घर से हजारों की नगदी, लैपटॉप समेत अन्य सामान ले उड़े हैं। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए हैं। घटना से इलाके में दहशत फैली हुई है।

जानकारी के अनुसार आर के टेंट हाउस फेस 1 इंद्रा कालोनी कुसुमखेड़ा निवासी मोहन महतोलिया पुत्र देवी दत्त महतोलियां  का मकान है। 30 अगस्त को मोहन किसी कार्य से शहर से बाहर गया था। जब मोहन 9 सितंबर को वापस आया जैसे ही वह घर पहुंचा तो देखा कि उसके कमरे का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा- कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत

जब मोहन  कमरे में दाखिल हुआ तो पाया कि अलमारी में रखे पचास हजार रूपए एक लेपटॉप सहित अन्य सामान गायब है। पीड़ित ने मामले की सूचना मुखानी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद