गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे उत्तराखंड के यह अधिकारी, मिलेगा राष्ट्रपति पदक

Sajag Pahad (सजग पहाड़), Almora
खबर शेयर करें

देहरादून। गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के छह पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखंड के सीमांत जिलों चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के 35 सरपंच 26 जनवरी को देश के 75वें गणतंत्र दिवस परेड में अपने पति-पत्नी के साथ शामिल होंगे।

गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के छह पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलेगा। इसमें एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह, पौड़ी एसएसपी श्वेता चौबे, इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह और हेड कनस्टेब लक्ष्मण सिंह शामिल हैं। उत्तराखंड के सीमांत जिलों चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के 35 सरपंच 26 जनवरी को देश के 75वें गणतंत्र दिवस परेड में अपने पति-पत्नी के साथ भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

केंद्र सरकार ने सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत आने वाले गांवों के सरपंचों को इस खास मौके पर कर्तव्य पथ पर एक परेड पर विशेष तौर पर आमंत्रित किया है। साथ ही, उत्तराखंड के सीमांत जिलों के 23 उप सरपंचों को कर्तव्यपथ पर आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा, किसान उत्पादन संगठन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और महिला स्वयं सहायता समूह के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद