इस सात दिन के मासूम को आपकी मदद चाहिए………..पढ़े पूरी खबर

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। सात दिन के मासूम को उपचार के लिए लोगों के मदद की दरकार है। चंडाक निवासी दीपक सिंह का सात दिन का नवजात आंतें चिपकने की समस्या से दिक्कत में है। परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण उनको उपचार में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से मासूम के उपचार में मदद की अपील की है।
चंडाक नैनी पोस्ट दिगतोली निवासी दीपक सिंह का सात दिन पूर्व बेटा हुआ। नवजात की जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के अस्पतालों में ले जाने की सलाह दी। हल्द्वानी के श्रीराम अस्पताल में बच्चे को ले जाने के बाद पता चला कि बच्चे की आंत बंद हैं। दीपक सिंह दिल्ली एक होटल में काम करता था। कोरोना संक्रमण के के बाद वह वापस घर लौट आया। अब बेरोजगार हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वे मासूम का उपचार नहीं करा पा रहे हैं। दीपक सिंह ने बताया कि बच्चे के उपचार में करीब दो लाख रुपये तक खर्च आना है। उन्होंने कहा कि बच्चे का उपचार कराने में वह पूरी तरह असमर्थ हैं। उन्होंने लोगों से एसबीआई बैंक दीपक सिंह के नाम से खाता सख्या 31030883579 आईएफएससी कोड एसबीआईएन 0008426 में मदद करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  ईडी की टीम का हल्द्वानी में दवा कारोबारी के आवास पर छापा
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद