अल्मोड़ा…. आज है सीएम का आने का प्रोग्राम, बदल गया ट्रैफिक प्लान, एक बार आप भी देख लें………

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। आज 19 नवंबर को अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आ रहे हैं। वह 20 नवंबर को भी आधे दिन शहर में रहेंगे। लिहाजा पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। ऐसे में घर से निकलने से पहले आप भी एक बार ट्रैफिक प्लान देख लें। यातायात व्यवथा में बदलाव 19 और 20 नवंबर के लिए किया गया है।

ये रहेगा 19 नवंबर को ट्रैफिक प्लान

माल रोड अल्मोड़ा पर प्रातः समय 8 बजे से रात 10 बजे तक वन वे व्यवस्था लागू रहेगी। उक्त अवधि में कोई भी चौपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर से शिखर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा।

एलआरसाह रोड पर शिखर तिराहा से एनटीडी की तरफ सुबह समय 8 बजे से शाम 10 बजे तक कोई भी चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगा।

टैक्सी स्टैण्ड तिराहे से चौघानपाटा करबला की तरफ सुबह समय 8 बजे से रात 10 बजे तक कोई भी चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगा।

समस्त भार वाहनों के लिए करबला से माल रोड अल्मोड़ा नगर की तरफ रात समय 10 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रवेश की अनुमति रहेगी।

लक्ष्मेश्वर से शिखर तिराहे की ओर आने वाले समस्त भार वाहनो हेतु सुबह 8 बजे से
रात 10 बजे तक प्रवेश वर्जित रहेगा।

जनपद बागेश्वर व पिथौरागढ़ से हल्द्वानी को जाने वाले समस्त चौपहिया/भार वाहन धारानौला से करबला होते हुए या पाण्डेखोला बाईपास से लोअर माल रोड होते हुए अपने-अपने गंतव्य को जाएंगे।

हल्द्वानी से जनपद बागेश्वर व पिथौरागढ़ को जाने वाले समस्त चौपहिया/भार वाहन करबला से धारानौला होते हुए या बेस बाईपास से पाण्डेखोला होते हुए अपने-अपने गंतव्य को जाएंगे।

20 नवंबर का ट्रैफिक प्लान-

माल रोड अल्मोड़ा पर सुबह समय 6 बजे से दिन में 1 बजे तक वन वे व्यवस्था लागू रहेगी। उक्त अवधि में कोई भी चौपहिया वाहन लक्ष्मेवर से शिखर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा। बता दे कि अन्य दिन नगर के माल रोड में रविवार को टू वे सिस्टम लागू होता है।

टैक्सी स्टैण्ड तिराहे से चौघानपाटा करबला की तरफ सुबह समय 6 बजे से दिन में 1 बजे तक कोई भी चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगा।

समस्त भार वाहनों के लिए करबला से माल रोड अल्मोड़ा नगर की तरफ सुबह 6 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति रहेगी तथा इसके बाद समय 1 बजे से 3 बजे तक प्रवेश की अनुमति रहेगी।

जनपद बागेश्वर व पिथौरागढ़ से हल्द्वानी को जाने वाले समस्त चौपहिया/भार वाहन दिन में समय 1 बजे तक धारानौला से करबला होते हुए या पाण्डेखोला बाईपास से लोअर माल रोड होते हुए अपने-अपने गंतव्य को जाएंगे।

हल्द्वानी से जनपद बागेश्वर व पिथौरागढ़ को जाने वाले समस्त चौपहिया वाहन दिन में समय 1 बजे तक करबला से धारानौला होते हुए या बेस बाईपास से पाण्डेखोला होते हुए अपने-अपने गंतव्य को जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद