आज लगेगा पूर्ण चंद्रग्रहण, शाम को दिखेगा नजारा

खबर शेयर करें

नैनीताल: आज यानि मंगलवार को पूर्ण चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना घटित होगी। चंद्रग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू होगा और सायं 6:47 बजे चंद्रमा ग्रहण से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा।

भारत के अधिकांश हिस्सों में यह आंशिक रूप में दिखाई देगा, जबकि जापान, ऑस्ट्रेलिया, फिजी, अलास्का और चीन में पूर्ण चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा। एरीज की इस खगोली घटना पर नजर रहेगी। वैज्ञानिक इस पर अध्ययन करेंगे। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान एवं शोध संस्थान (एरीज) विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. वीरेंद्र यादव के अनुसार भारत में पूर्ण चंद्रग्रहण असम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश तथा अंडमान-निकोबार में कुछ ही मिनटों के लिए दिखाई देगा। इसके बाद इन क्षेत्रों में भी आंशिक ग्रहण नजर आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ पुलिस के पास पहुँची (वीडियो)

उन्होंने बताया कि चंद्रग्रहण के समय भारत में दोपहर होगी, इसलिए देश में चंद्रमा के उदय के बाद ही ग्रहण दिखाई देगा। उत्तर-पूर्वी भारत में चंद्रमा अपेक्षाकृत जल्दी उदय होने से वहां ग्रहण अधिक समय तक देखा जा सकेगा। ग्रहण का पूर्ण चरण सायं 5:03 बजे शुरू होकर 5:33 बजे तक रहेगा।

इसके बाद पृथ्वी की छाया धीरे-धीरे चंद्रमा से हटनी शुरू होगी और सायं 6:47 बजे चंद्रग्रहण समाप्त हो जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां नयना देवी मंदिर के पंडित लक्ष्मी नारायण लोहनी ने बताया कि ग्रहण से नौ घंटे पूर्व सुबह 6:15 बजे सूतक काल शुरू हो जाएगा। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। सायं 6:47 बजे ग्रहण समाप्त होने के साथ ही सूतक काल भी समाप्त हो जाएगा। इसके बाद मंदिरों में दर्शन किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ पुलिस के पास पहुँची (वीडियो)

होली के अवसर पर होने वाले चंद्र ग्रहण पर आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल की वैज्ञानिको की नजर रहेगी। एरीज के वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र यादव के अनुसार यह चंद्र ग्रहण भारत में पूर्ण रूप से दिखाई नहीं देगा और अधिकांश हिस्सों में आंशिक ग्रहण ही देखा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ पुलिस के पास पहुँची (वीडियो)

डॉ. यादव ने बताया कि ग्रहण के दौरान चंद्रमा का लाल रंग पृथ्वी के वायुमंडल से होकर गुजरने वाले सूर्यप्रकाश के कारण दिखाई देता है, लेकिन भारत में चंद्रोदय के समय पूर्ण ग्रहण का चरण समाप्त हो चुका होगा। इस खगोलीय घटना की जानकारी एरीज की ओर से आम जनता तक वैज्ञानिक दृष्टिकोण से पहुंचाई जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद