हल्द्वानी:सऊदी से भाइयों का कॉल लाया सुकून

Haldwani: पश्चिम एशिया में ईरान और इजराइल (अमेरिका के साथ) के बीच जारी भीषण युद्ध और मिसाइल हमलों ने विदेशों में काम करने वाले भारतीयों के परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। हल्द्वानी के बरेली रोड, सफदर का बगीचा निवासी मोईन के परिवार के लिए भी पिछले दो दिन बेहद तनावपूर्ण रहे।
हालांकि, सोमवार सुबह सऊदी अरब से आई वीडियो कॉल ने परिवार की सारी फिक्र दूर कर दी और चेहरों पर मुस्कान लौटा दी।मंडी में फल कारोबारी मोईन ने बताया कि उनके दो छोटे भाई वसीम और जुनैद सऊदी अरब में कार्यरत हैं। बड़ा भाई वसीम 2019 से जेद्दा में ड्राइवर के रूप में काम कर रहा है, जिसकी शादी 2022 में फिरोजाबाद निवासी निशा खातून से हुई थी।
छोटा भाई जुनैद 2025 में ही सऊदी पहुंचा है और फिलहाल रियाद की एक एसी फैक्ट्री में मैकेनिक के पद पर तैनात है।ईरान-इजराइल संघर्ष में मिसाइल हमलों, तेल आपूर्ति बाधित होने और क्षेत्रीय शहरों पर हमलों की खबरों के बाद वसीम-जुनैद के बुजुर्ग माता-पिता और पत्नी निशा काफी डरे हुए थे। मंगलवार सुबह वीडियो कॉल पर दोनों भाइयों ने संपर्क किया।
और बताया कि जेद्दा व रियाद में स्थिति अभी सामान्य है। वसीम ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा, “यहां घबराने की कोई बात नहीं है, हम दोनों पूरी तरह सुरक्षित और महफूज हैं।”परिवार ने बातचीत के बाद राहत की सांस ली है, लेकिन पूरे क्षेत्र में युद्ध की गंभीर स्थिति को देखते हुए निशा खातून और अन्य परिजन अभी भी सशंकित बने हुए हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


