व्यापारियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, ये है मांग

खबर शेयर करें

 

अल्मोड़ा: बाजार खोलने और सरकार के फैसलों के विरोध में अल्मोड़ा में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने बाजार खोलने की मांग एक बार फिर दोहराई।
इस मौके पर चौक बाजार में हुई सभा व्यापारियों ने कहा कि व्यापारियों की आर्थिक हालत ठीक नही है। अब कोरोना संक्रमण भी कम हो गया है। लिहाजा सरकार को जल्द बाजार खोलने के लिए लिए कदम उठाने चाहिए। लेकिन सरकार ऐसा नही कर रही। कुछ समय के लिए बाजार खोल रही है। इससे लोगों की भीड़ अधिक बाजार में जुट रही है।
नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि सरकार जो फैसले ले बाजार खोलने को लेकर ले रही है। यह ठीक नही है। इस मौके पर कई व्यापारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद