व्यापारियों का सांकेतिक प्रदर्शन, बोले 9 जून से नहीं खोली गई बाजार, तो खुद खोलेंगे….. पढ़े पूरी खबर

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में बाजार खोले जाने की मांग अब तेज होने लगी है। गुरुवार को व्यापारियों ने बाजार खोलने की मांग को लेकर चौक बाजार में सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने 9 जून से बाजार नही खोली तो वह खुद बाजार खोल देंगे।
नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के बैनर तले यह सांकेतिक धरना दिया गया। इसमें व्यापारियों ने प्रदेश सरकार पर व्यापारियों की उपेक्षा आरोप लगाया। व्यापारियों ने कहा कि उनके साथ किये जा रहे सौतेले व्यवहार का वह पुरजोर विरोध करते हैं। कहा कि
प्रदेश सरकार के साथ साथ नगर पालिका और जिला पंचायत का किराया और कोई भी व्यापारिक बिल,टैक्स नहीं दिया जाएगा। नगर अध्यक्ष सुशील साह ने कहा की अगर 9 जून तक प्रदेश सरकार दुकानों को नहीं खोलेगी तो भी सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले जायेंगे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुर्रानी, मनोज अरोड़ा,दीप डांगी,मोहन कनवाल,मनोज सनवाल,त्रिलोचन जोशी,दीप साह आदि ने विचार रखें। धरना प्रदर्शन में उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतेश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत,महासचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव राहुल बिष्ट, उपसचिव अमन नज्जोन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह , पूर्व नगर अध्यक्ष सूरज साह ,पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश गोयल,पूर्व नगर उपाध्यक्ष मोहन सिंह कनवाल, दुग्ध संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी, दीप लाल साह, मुमताज कश्मीरी,हरी कृष्ण खत्री,तिरलोचन जोशी,मनोज सनवाल,चेतन कपूर मोहन सिंह कनवाल,ज्योति कपूर , अभय साह दीपक सह ,दीपू लोहनी,सुरेंद्र सूरी, नीरज चौहान,रहबर,अंचल गुप्ता, मनसोद , अंकुर वोहरा ,इमरान अंसारी,आशुतोष भट्ट,हिमाशु कांडपाल,दर्शन रावत,अंकुर बिष्ट, दिनेश चंद्र मठपाल,पवन साह,गीता मेहरा ,नीरज संगा,गोपाल चम्याल,यतेंद्र गुप्ता,रंजन गुप्ता,गिरीश धवन,किशन लाल,सागर रावत, सलमान , अमन अंसारी, मनोज आदि मौजूद रहे।

ये कहना है अध्यक्ष का
नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि अभी दुकान तय समय के लिए खुल रही हैं। ऐसे में बाजार में भीड़ बेहद अधिक हो रही है। यदि दुकान 8 से 2 बजे या 10 से 5 बजे तक खोली जाय तो इससे बाजार में भीड़ कम रहेगी। लोगों को पता है बाजार खुली है। लोग एक समय मे बाजार नहीं आएंगे।

ये करेंगे व्यापारी
नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि सभी व्यापारी कोविड 19 के नियमों का पालन करेंगे। दुकान में आने वाले हर व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे। बिना मास्क किसी को समान नहीं देंगे। हर दुकान में सेनेटाइजर रखा जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद