दर्दनाक हादसा…… अनियंत्रित कार व बुलेट की भिड़ंत, छात्र की मौत

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। यहां देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बुलेट में जोरदार टक्कर मार दी। इससे छात्र की मौत हो गई। वहीं छात्रा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अलियापुर थाना बकेबर इटावा और हाल मेट्रोपोलिस सिटी निवासी जयदेव यादव सिडकुल की किसी कंपनी में जीएम है। उनका 16 वर्षीय पुत्र निखिल यादव कक्षा 10 का छात्र है। सोमवार रात वह बुलेट लेकर घर से निकला था। तभी ओमेक्स रोड पर अनियंत्रित कार व बुलेट की भिड़ंत हो गई। जिससे बुलेट सवार निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच लोगों की मदद से घायल निखिल को निजी अस्पताल ले गए। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

इसका पता चलते ही निखिल के माता पिता भी पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाद में सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार कोहली पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार की सुबह एसआई राजेंद्र ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। सिडकुल चौकी प्रभारी ने बताया कि कार युवती चला रही थी। उसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुलेट पर युवती बैठी थी। उसके भी गंभीर चोटें आईं हैं। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समर्थकों के साथ मोर्चरी पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद