यहां हुआ दर्दनाक हादसाः अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत, तीन गंभीर

खबर शेयर करें

देहरादून। यहां से एक दुःखद खबर सोमने आ रही है। विकासनगर क्षेत्र में कालसी-सिंघोर-बैराटखाई मार्ग पर एक कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सुबह को कालसी के सिंघोर बैराटखाई रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जहाँ एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें महिला सहित चार लोग सवार थे हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें 👉  पति की निर्मम हत्या के बाद पुलिस चौकी पहुंची पत्नी, ये है मामला

स्थानीय लोगों के द्वारा राहत बचाव का कार्य करते हुए घायलो को खाई से बाहर निकाला गया साथ ही महिला के शव को भी खाई से बाहर निकाला गया। घायलो को ग्रामीणों द्वारा अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वहीं तहसील प्रशासन कालसी घटना में आगे की आवश्यक कार्यवाई कर रहा है। मृतक महिला का नाम सामो देवी बताया जा रहा है जो गांगरो गाँव की रहने वाली है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद