दुःखद: कुमाऊं में नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे, हादसे में हो गई मौत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे बरेली और सितारगंज के पर्यटकों की कार हादसों का शिकार हो गई। जिसमें तीन की मौत हो गई जबकि पांच घायल लो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक रिछा, बहेड़ी निवासी 25 वर्षीय रिजवान पुत्र इस्लाम उनके साथी इसरार, मुजाहिद, सनावर और अफजल नए साल पर घूमने हल्द्वानी आए थे। सभी गौलापार के रेस्टोरेंट में खाना खाकर घर लौट रहे थे। खेड़ा के पास सामने से गलत दिशा में आ रही पिकअप से टकराकर उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल पांचों पर्यटकों को एसटीएच में भर्ती कराया गया, जहां रिजवान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

उधर किच्छा में ग्राम बघौरी सितारगंज निवासी मो. सैफ पुत्र इशहाक, उनके मित्र युगनप्रीत सिंह निवासी साबेपुर और सोहेल अंसारी निवासी सिसैया थार से हल्द्वानी गए थे। लौटते समय बुधवार रात करीब एक बजे एनएच-74 पर पर बरी के पास वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में 27 वर्षीय मो. सैफ, 18 वर्षीय युगनप्रीत की मौत हो गई

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद