अल्मोड़ा: तिलारा भवन के लोग ऊर्जा निगम की लापरवाही से परेशान, ये है मामला

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। पूर्व पोखरखाली क्षेत्र के तिलारा भवन में रहने वाले लोग ऊर्जा निगम की लापरवाही से बेहद परेशान हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार लो वोल्टेज और हाई वोल्टेज की समस्या के कारण कई घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खराब हो गए हैं।

गुरुवार शाम तक भी बिजली आपूर्ति पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई थी, जिससे क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। स्थानीय निवासियों ने इस समस्या को लेकर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

उनका कहना है कि बार-बार वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से टीवी, फ्रिज, इन्वर्टर और अन्य घरेलू उपकरणों को भारी नुकसान पहुंचा है। लोगों ने बताया, “तीन दिनों से यह समस्या बनी हुई है। कर्मचारी मौके पर आए भी तो कोई स्थायी समाधान नहीं किया। लोगों ने कहा जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे। इधर मामले में ऊर्जा निगम के ईई से सम्पर्क किया गया। उनसे संपर्क नहीं हो पाया। उनका पक्ष मिलने पर प्रकशित किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद