पुलिस में हुए ट्रांसफर……एसपी देवेंद्र पींचा संभालेंगे अल्मोड़ा जिले की कमान

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में कई पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इनमें पांच आईपीएस और पांच ही पीपीएस अधिकारी शामिल हैं। शासन ने अल्मोड़ा के एसएसपी के साथ ही चम्पावत के एसपी को भी बदला है।

शुक्रवार को शासन में अपर सचिव गृह अतर सिंह की तरफ से तबादले से जुड़ी सूची जारी की गई। जिसमें अल्मोड़ा के एसएसपी रामचंद्र राजगुरु को हटाया गया है। उन्हें सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर भेजा गया है। इसके अलावा सुखबीर सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गयी है। देवेंद्र पींचा को चंपावत से हटाकर अल्मोड़ा की जिम्मेदारी दी गई है। अजय गणपति को पुलिस अधीक्षक रेलवे हरिद्वार से हटाकर पुलिस अधीक्षक चंपावत बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 15 साल की नाबालिग को पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर दुष्कर्म किया, पकड़ा गया पिथौरागढ़ का रहने वाला आरोपी

कमलेश उपाध्याय को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून से हटाकर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। प्रांतीय पुलिस सेवा के 5 अधिकारियों को भी बदला गया है। इसमें सरिता डोभाल को SP नगर देहरादून से हटाकर पुलिस अधीक्षक रेलवेज हरिद्वार, प्रमोद कुमार को पुलिस अधीक्षक SP सिटी, लोकजीत सिंह को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून, पंकज गैरोला को SP अपराध एवं यातायात की जिम्मेदारी दी गयी है। मनोज कुमार को खंड अधिकारी, देहरादून सीबीसीआईडी की जिमेदारी दी गयी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद