दर्दनाक- अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी कार, तीन साल की बच्ची की मौत

खबर शेयर करें

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां पौड़ी जिले के लैंसडौन धूरा मार्ग पर देर रात अनियंत्रित कार खड्डे में जा गिरी। इस हादसे में हादसे में एक तीन वर्षीय बच्ची की माैत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्यटक रोहतक(हरियाणा) से लैंसडौन घूमने आए थे। यहां वह धूरा स्थित एक रिजाॅर्ट में रुके थे। शनिवार रात वह चेक आउट के बाद धूरा से लैंसडौन वापसी कर रहे थे। इस दाैरान उनकी  कार बंशीघाट शमशान घाट के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर 10 मीटर गहरे खड्डे में गिर गई। 

यह भी पढ़ें 👉  कार सवार बदमाशों ने छात्रा का किया अपहरण, क्षेत्र में फैली दहशत

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची लैंसडौन पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को खड्डे से बाहर निकाल कर छावनी चिकित्सालय पहुंचाया। यहां से घायलों को प्रथम उपचार के बाद कोटद्वार चिकित्सालय रेफर किया गया। लेकिन उपचार दौरान तीन वर्षीय बालिका शानू चली गई। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद