ग्रुप के साथ आये युवक-युवती गंगा में नहाने के दौरान बहे, तलाश

खबर शेयर करें

उत्तराखंड में गर्मी के मौसम में नदियों में डूबने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस बार ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहाते समय एक युवक व एक युवती के बहने की खबर है। उनकी तलाश में  एसडीआरएफ और जल पुलिस रेस्क्यू अभियान चला रही है। इससे दोनों के साथियों में हड़कंप मचा हुआ है। 

जानकारी के अनुसार दिल्ली से आठ लोगों का ग्रुप ऋषिकेश घूमने आया था। ये सभी लोग लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहाने गए थे। इस दाैरान तेज बहाव की चपेट में आने से एक युवक और युवती पुलिस अधिकरियों के अनुसार, नेहा पुत्री(29) शिवदत्त निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश और साहिल गुप्ता पुत्र सुनील कुमार निवासी गौर सिटी नोएडा उत्तर प्रदेश डूब गए।

यह भी पढ़ें 👉  महिला का शारीरिक शोषण कर फरार हो गया आरोपी, पुलिस ने दबोचा

 सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की वहां पहुंची और उनकी तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।  वहीं, एक लड़की साक्षी कुमारी(29)पुत्री मनोरंजन मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा पानी के बहाव में आने से बेहोश हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।  

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद