परेशानी: निर्धन परिवार के लोगों को नही मिल रहा राशन, ये है वजह………

खबर शेयर करें

…..

जेष्ठ उप प्रमुख ने उठाई मांग, जिनके नही हुए है ऑनलाइन कार्ड उनको भी मिले राशन

अल्मोड़ा :विकास खंड लमगड़ा के कई परिवारो के राशन कार्ड आनलाईन(अपडेट)नहीं हो पाए हैं। इस वजह से कई लोगों के सम्मुख के राशन का संकट हो गया है। इस मामले में उन्होंने डीएम अल्मोड़ा को पत्र भी भेजा है। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड (आँनलाईन)नहीं होने से कई परिवारों को लगभग तीन चार माह से राशन नही मिल पा रहा है। राशन कार्ड धारक अपने राशन कार्ड अपडेट के लिए कभी ग्राम पंचायत अधिकरी कभी खण्ड विकास कार्यालय लमगड़ा और जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। इसके बाद भी उनके कार्ड अपडेट नही हो पाए। कोई ग्राम पंचायत अधिकारी की जिम्मेदारी बता रहा कोई जिला पूर्ति कार्यालय की कोई विकास खण्ड तो कोई राशन विकेर्ता की। जिस कारण लोग परेशान हैं। बताया कि कोरोना काल में सरकार की ओर से माह मई, जून 2021 दो महीने का राशन फ्री दिया जा रहा है। जानकारी मिली की जिन परिवारों का राशन कार्ड अपडेट नही है उनको राशन नही मिल पायेगा। उन्होंने सभी को राशन देने की मांग की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद