अल्मोड़ा.. घर से बाजार के लिए निकले भाई बहन, रात में मिली लाश, एडम्स और जीआईसी में पढ़ते थे दोनों

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। घर से बाजार के लिए निकले सगे भाई बहन की सुयाल नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बख गांव के रहने वाले थे। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर रात करीब 1 बजे विश्वनाथ से डेढ़ किलोमीटर दूरी पर नदी से दोनों शव बरामद किए। स्थानीय लोगों के मुताबिक भाई-बहन कल दोपहर घर से बाजार के लिए निकले थे। नदी में जिस जगह से दोनों के शव मिले हैं।उसके पास ही किशोर के कपड़े, तौलिया, एक नई वॉच और उसका रैपर मिला है।

नगर से लगे ग्राम बख निवासी आदित्य नेगी(17) उसकी बहन भावना नेगी (16) सोमवार की दोपहर घर से बाजार के लिए निकले। शाम तक दोनों घर नहीं पहुंचे। इसकी जानकारी रात 8 बजे परिजनों ने पुलिस को दी। मोबाइल की लोकेशन से पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से सुयाल नदी में सर्च आपरेशन चलाया। विश्वनाथ पुल से करीब एक किमी की दूरी पर नदी किनारे किशोर के कपड़े, एक तौलिया व एक नई वॉच पुलिस को मिली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें

जिसके बाद एसडीआरएफ व पुलिस ने उसी स्थान पर सर्च आपरेशन चलाया तो रात करीब एक बजे किशोर का शव मिला। कुछ ही देर बाद किशोरी का शव भी बरामद हो गया।
परिजनों ने बताया कि मृतक किशोरी नगर के एडम्स इंटर कॉलेज में 12 वी क्लास में पढ़ती थी। जबकि किशोर नगर के जीआईसी में दसवीं क्लास का छात्र था।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा- कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत

दोनों सोमवार को ऑनलाइन घड़ी लेने के लिए घर से निकले थे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने घड़ी ऑनलाइन आर्डर की थी। दोनों के पिता की भी कुछ साल पहले मौत हो गई है। परिजनों ने बताया दोनों भाई बहन अल्मोड़ा में अपनी दादी के साथ किराए के कमरे में रहते थे। इन दिनों अवकाश में दोनों गांव गए हुए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद