बिग ब्रेकिंग……मरचूला के पास रामगंगा नदी में दो पर्यटक बहे, अब तक नही चल सका पता

खबर शेयर करें

 

सल्ट: तेज बारिश से पहाड़ में बेहद नुकसान हो रहा है। यहां सल्ट ब्लॉक में राष्ट्रीय राजमार्ग 121 मरचूला के पास रामगंगा का बहाव तेज होने से पिता और पुत्र बह गए। उनका पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने बताया की रविवार को 1 बजे मुरादाबाद निवासी लोग मरचूला के पास नहाने गए थे। इस बीच रामगंगा नदी का बहाव एकदम बढ़ गया। कुछ लोग नदी में फस गए। कुछ लोग किसी तरह तेज बहाव से बच कर बहार आ गए। लेकिन एक पिता और पुत्र नदी में ही फस गए। बताया यह भी जाता है कि रस्सी टूटने से दोनों बह गए। दोनों मुरादाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यहां घूमने के लिए आये थे। सल्ट थानाध्यक्ष धीरेंद्र पंत ने बताया कि पुलिस रेस्क्यू टीम दोनों को खोजने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: जंगल की आग से युवक जला, मौत
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद