Almora ब्रेकिंग…… रात में घर में घुसकर नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस का कार्यकर्ता बताया जा रहा आरोपी…. ये है पूरा मामला

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले चौखुटिया में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी कांग्रेस का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में क्षेत्र के विधायक महेश नेगी के नेतृत्व में लोगों ने थाने में विरोध भी जताया।
बताया जाता है की चौखुटिया गणार्ई में शनिवार रात एक युवक ने घर में अकेली रह रही नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बना दिया।उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोप है कि युवक ने लड़की के हाथ पांव बांधने के बाद उसके साथ न केवल जोर—जबरदस्ती की, बल्कि उसकी एक आंख भी फोड़ दी। इस मामले को लेकर विधायक महेश नेगी ने कार्यकर्ताओं सहित कोतवाली के समक्ष जोरदार प्रदर्शन भी किया।
विधायक महेश नेगी ने बताया गया कि आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बनाई और उसे डराया—धमकाया। इधर पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: जंगल की आग से युवक जला, मौत
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

1 thought on “Almora ब्रेकिंग…… रात में घर में घुसकर नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस का कार्यकर्ता बताया जा रहा आरोपी…. ये है पूरा मामला

Comments are closed.