उत्तराखंड: यहां कक्षाओं में शिक्षकों के मोबाइल इस्तेमाल पर रोक लगाई

खबर शेयर करें

नैनीताल जिले के स्कूलों में अब शिक्षक कक्षा में अनावश्यक रूप से मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल गोविन्द राम जायसवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त अशासकीय स्कूलों पर ये नियम लागू होगा।


शिक्षा विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ शिक्षक शिक्षण कार्य के दौरान कक्षाओं में मोबाइल का अनावश्यक प्रयोग कर रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई और सिखाने की प्रक्रिया पर बुरा असर पड़ रहा है। सीईओ ने बताया कि कक्षा में पढ़ाई के दौरान मोबाइल का सामान्य उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

केवल अत्यधिक आवश्यक या शैक्षणिक कार्यों (जैसे डिजिटल लर्निंग कंटेंट) के लिए ही मोबाइल का सीमित उपयोग किया जा सकेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद