नैनीताल: निजी स्कूलों की शिकायत को ई मेल जारी

Vector illustration of High school building. Vector School Building

खबर शेयर करें

:

नैनीताल: नए शिक्षा सत्र की शुरुआत में निजी स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि, कॉपी-किताबों और ड्रेस के नाम पर की जा रही मनमानी को रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने नया कदम उठाया है। बुधवार को नैनीताल के मुख्य शिक्षाधिकारी ने अभिभावकों की सुविधा के लिए ई-मेल आईडी जारी की है। इस पर अभिभावक साक्ष्यों के साथ शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने बताया कि यदि कोई भी निजी स्कूल नियम विरुद्ध फीस वसूलता है या किसी खास दुकान से ही किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव बनाता है तो अभिभावक सीधे [email protected] पर ई-मेल भेज सकते हैं। शिकायतों की निगरानी के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। शिकायतकर्ता का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर दोषी पाए जाने वाले स्कूलों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद