उत्तराखंड: सरकारी दफ्तरों में ये प्रणाली होगी लागू…. मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश….. कर्मचारियों के लिए भी कही ये बात….

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री के दूसरे कार्यकाल में सीएम पुष्कर सिंह धामी कड़क फैसले ले रहे हैं। अफसरों पर सख्ती के बाद कर्मचारियों पर भी सख्ती शुरू कर दी है। अब प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में बॉयोमैट्रिक प्रणाली से कर्मचारियों की हाजरी लगेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश जारी किए हैं। इसकी जानकारी सीएम ने ट्वीट कर दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज “Good Governance” को लेकर आहूत बैठक में उन्होंने मुख्यसचिव को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अविलंब बॉयोमैट्रिक प्रणाली के सुचारू रूप से अनुपालन हेतु निर्देशित किया। सभी कर्मचारियों से समय पर कार्यालय पहुंचने की अपेक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉   नहाने के दौरान डूबा युवक, तलाश में एसडीआरएफ का सर्च अभियान
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद