उत्तराखंड: हत्या का मामला: दो दोस्त गिरफ्तार, ये है पूरा मामला पढ़े खबर…………

खबर शेयर करें

बागेश्वर: जिले कांडा तहसील के भ्रदकाली जंगल में शिकार को गए युवक की मौत के मामले में अब रोचक मोड़ आ गया है। सोमवार को मृतक के चाचा की शिकायत पर मृतक के साथ गए दो साथियों पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। सीओ कपकोट शिवराज सिंह राणा ने बताया कि मृतक के चाचा भगवान सिंह की तहरीर के बाद दोनों दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच एसआई खुशवंत को सौंपी गई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त बंदूक गांव के ही एक फौजी की है। उनके पिता ने ही बंदूक युवक को दी थी।

ये था मामला
शनिवार की रात धपोलासेरा निवासी रवींद्र, भदौरा निवासी पवन धपोला और संजय शिकार के लिए भद्रकाली के जंगल में गए थे। इस दौरान रवींद्र की छर्रे लगने से मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन होटल में हादसा- स्लाइडिंग गेट गिरने से एक बच्चे की मौत, दूसरा घायल
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद