उत्तराखंड: यहां नेपाली महिला की संदिग्ध हालत में मौत

खबर शेयर करें

रुद्रपुर: यहां नेपाल मूल की महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम रूकसा जिला कालीकुट, नेपाल निवासी विसु देवी(40) पत्नी हंस बहादुर का भाई राजेंद्र सती दिल्ली में रहता है। विसु देवी लंबे समय से पेट की बीमारी से परेशान थी। इस पर उसका भाई राजेंद्र कुछ माह पहले उसे उपचार के लिए दिल्ली ले गया था। इलाज के बाद बुधवार को राजेंद्र अपनी बहन विसु को वापस नेपाल ले जा रहा था। बताया जा रहा है कि देर रात बस इंदिरा चौक के पास पहुंची तो विसु की हालत अचानक खराब हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पंतनगर थाने से महिला उप निरीक्षक नीलम मेहता पुलिस कर्मियों के साथ पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ने बदला नियम- हाफ टिकट में नहीं मिलेगा इस योजना का लाभ
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद